फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हरिद्वार-देहरादून पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चेकिंग के दौरान फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Sun, 08 Dec 2024 10:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: देहरादून पुलिस एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुुए हरिद्वार की तरफ बढ़ी। इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को भी दी गई। चेकिंग के दौरान वहां एक कार पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार-देहरादून पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे देहरादून पुलिस एक संदिग्ध कार का पीछा करते हुुए रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ बढ़ी। इसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को भी दी गई। शांतरशाह चौकी क्षेत्र में आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस की ओर से चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान वहां आई 10 पुलिस को देखते ही भागी। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने कार का पीछा शुरू  किया।कार में सवार तीन व्यक्तियों ने  पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश फरमान निवासी नाकुड सहारनपुर के पैर में गोली लगी। दो बदमाश गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला: नहीं मिली एंबुलेंस...तो गाड़ी की छत पर लाश को बांधकर 195 किमी तक ले गए

विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

घायल बदमाश को  उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। घटना में घायल बदमाश पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में उत्तरप्रदेश व देहरादून और हरिद्वार में जेल जा चुका है ।

मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, खोखा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार एवं तीन फर्जी नंबर  प्लेट बरामद हुई हैं। वहीं, घायल बदमाश की तलाशी में दो जिंदा कारतूस व सोने की चेन और सोने अंगूठी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें