देहरादून। विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सेवायोजन विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे कॅरिअर बनाने से पहले उन्हें अपने कार्य क्षेत्र की बारीकियों की जानकारी हो।
सेवायोजन विभाग की ओर से उन युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो स्वास्थ्य, ऊर्जा या अन्य किसी विभाग या कंपनी में काम करना चाहते हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से युवाओं के लिए विभिन्न सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिससे उन्हें अपने कॅरिअर बनाने में आसानी हो। विभाग की ओर से सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को सूचित किया जाएगा।