फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कर्मचारियों ने अनुदेशकों की पदोन्नति की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले काल्पनिक वेतन वृद्धि व अनुदेशकों की पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन और तेज हुआ है। आंदोलन के नाैवें दिन देहरादून में गेट मीटिंग व जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री रविंद्र चौहान ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से पूरे मनोयोग से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संघ का मांग पत्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे को सौंपा। दीपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अनुदेशकों को जल्द काल्पनिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना चाहिए, जिससे वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान हो सके। परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल पुंडीर व गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डबराल, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता हर्ष डी जोशी ने भी संबोधित किया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने कहा कि सचिवालय स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को लगातार सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। इसके बाद परिषद का दल मंडी परिषद कार्यालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों को परिषद की 18 सूत्रीय मांगों की जानकारी दी गई। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान अनिता नेगी, नमिता, जगपाल सिंह, जगवीर सिंह राणा, मीनाक्षी डोभाल, अनवर अली, सुभाष, रविंद्र रावत, शंभू प्रसाद भट्ट, करण, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें