370 कर्मचारियों को नहीं मिल पाई थी तैनाती
शासन ने पूर्व में समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट क्लर्क, लेखाकार कम सपोर्ट स्टाफ, चपरासी आदि के 370 पदों को पीआरडी के माध्यम से भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन पीआरडी एक्ट में संशोधन न होने एवं उसके आउटसोर्सिंग एजेंसी न होने की वजह से शिक्षा विभाग में इन पदों को नहीं भरा जा सका था।
ये भी पढ़ें...पर्यटकों के काम की खबर: बड़े वाहनों से मसूरी आने वालों के लिए चलेगी शटल सर्विस, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे अब ये नियम
इन जिलों में भरे जाने थे कर्मचारियों के इतने पद
चमोली जिले में अकाउंट क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर व चपरासी के 27, चंपावत में 14, बागेश्वर में 15, रुद्रप्रयाग में 15, ऊधमसिंह नगर में 22, नैनीताल में 27, अल्मोड़ा में 35, पिथौरागढ़ में 30, हरिद्वार में 19, टिहरी में 38, पौड़ी में 41, देहरादून में 25 एवं उत्तरकाशी में 23 पदों को पीआरडी के माध्यम से भरा जाना था।
-पीआरडी के माध्यम से कर्मचारियों को दक्ष कर विभिन्न विभागों में जितने कर्मचारियों की जरूरत होगी उतने कर्मचारियों की तैनाती की जा सकेगी। - रेखा आर्य, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री