फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल ई-मेल से मंगाए, कॉल पर छूट पाएं

Thu, 28 Nov 2013 09:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के लैंड लाइन, ब्राड बैंड के उपभोक्ताओं को ई-मेल से बिल मंगाने पर आपको कॉल करने पर छूट मिलेगी। दरअसल, कंपनी ने ग्रीन गो नाम की नई पहल की है।
विज्ञापन


इसके तहत ई-मेल से बिल प्राप्त करने वालों को 10 लायल्टी प्वाइंट दिए जाएंगे। एक लायल्टी प्वाइंट एक मीटर्ड काल यूनिट के बराबर होगी। यह तभी होगा जब बीएसएनएल नेटवर्क का ही इस्तेमाल किया जाए।

बीएसएनएल के एसजीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पटेलनगर स्थित कार्यालय में इस संबंध में जानकारी दी। फिक्स्ड लैंड लाइन कनेक्शन पर छूट के बारे में भी बताया। इसके तहत छह जार 999 रुपये में 24 एमबीपीएस की सुपर हाईस्पीड 250 जीबी तक बीएसएनएल नेटवर्क में एक हजार फ्री काल के साथ पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार फ्री कॉल मिलेगी
चार हजार 999 में 16 एमबीपीएस की सुपर हाईस्पीड 125 जीबी तक बीएसएनएल नेटवर्क में एक हजार फ्री काल के साथ मिलेगी, जबकि तीन हजार 999 रुपये में 10 एमबीपीएस की सुपर हाई स्पीड 100 जीबी तक बीएसएनएल नेटवर्क में 500 फ्री काल के साथ पाई जा सकती है। निर्धारित आफर के अलावा 15 पैसे/एमबी चार्ज किया जाएगा। उन्होंने एफटीटीएच कनेक्शन पर छूट की भी जानकारी दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें