फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों का हमला, जंगल में फंसी दो महिलाएं

Sun, 11 Jan 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की सुखरौ बीट में लकड़ी बीनने जंगल गई महिलाओं पर हाथी ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


हाथी की दहशत से दौड़ी महिलाओं में एक घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दहशत के कारण दो अन्य महिलाएं जंगल में ही फंसी रह गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से जंगल से घर पहुंचाया।

शनिवार सुबह डिग्री कॉलेज के पीछे सुखरौ बीट के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं के सामने अचानक हाथी आ गया। महिलाओं में यह देख हड़कंप मच गया। हाथी ने शिवपुर निवासी गंगोत्री देवी (37) पत्नी विजयपाल को ठोकर मारकर दूर फेंक दिया। इससे पहले कि हाथी उसके पास दोबारा पहुंचता, महिला घायल अवस्था में ही जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में फंसी दो महिलाओं को बचाया गया

उसने अपनी साथी महिलाओं को भी भागने के लिए कहा और खुद शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। इसके बाद गंगोत्री को 108 सेवा की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जंगल से बाहर आकर उसने लोगों को मामले की सूचना दी।

कुछ देर बाद ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने जंगल में फंसी अन्य दो महिलाओं जशोदा देवी और गांव की एक अन्य वृद्ध महिला को जंगल से सुरक्षित निकालकर उनके घर पहुंचाया।

रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद महिलाएं जंगल में जा रही हैं। रेंजर के अनुसार महिलाओं को हाथी ने दौड़ाया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें