फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व: झील में बहकर बैराज तक पहुंचा हाथी, काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू

Thu, 15 Mar 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के गोहरी रेंज में एक हाथी बहकर बैराज में आ गया। जिसे दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाल लिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को देर रात 2.30 बजे वन कर्मियों को चीला गेट से सूचना मिली कि बैराज में एक हाथी बह कर आ गया है। वह झील से निकल नहीं पा रहा है। तत्काल गोहरी रेंज के कर्मी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया।

तत्काल जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों को भी सूचित करते हुए मौके पर बुला लिया गया। फिर एक  हाथी को मुख्य गेट की तरफ लाया गया और गेट नंबर 1 को खोल दिया गया जिससे हाथी झील से बहकर नदी की मुख्य धारा में आ गया। फिर गेट बंद कर दिया गया।  पानी कम होते ही हाथी सकुशल बाहर आकर जंगल में चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 2 घंटे चले इस ऑपरेशन के पश्चात वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू आपरेशन में मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र नौटियाल, वन दारोगा अली हसन ,अनिल कुमार, मान सिंह तथा वन आरक्षी महेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह व अन्य कई वन कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें