फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैस ढूंढने गया और हाथी ने मार डाला

Thu, 23 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र में भैंस ढूंढने गए एक  ग्रामीण को हाथी ने रौंद कर मौके पर ही मार दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए किसान को अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


देखते ही हाथी ने किया पीछा
रसूलपुर गौट गांव निवासी गोपाल कांडपाल (60) की भैंस बुधवार को पार्क क्षेत्र में घुस गई थी। दोपहर 12 बजे गोपाल व गांव के दो ग्रामीण भैंस को ढूंढते-ढूंढते पार्क के खारा क्षेत्र तक पहुंच गए। जहां देखते ही एक हाथी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

तीनों जान बचाने के लिए भागने लगे। लेकिन, गोपाल कुछ दूर भागने के बाद गिर गया और हाथी ने उसे रौंद कर मौके पर ही मार दिया।

दोपहर करीब एक बजे गांव से कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोपाल को ले गए। बिना पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई किए बिना ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें