फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बिजली लाइन से गई गजराज की जान

Thu, 26 Dec 2013 10:59 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में टीबड़ी फाटक के पास एक कॉलोनी के लिए खींची गई बिजली की अवैध लाइन की चपेट में आकर एक नर हाथी (20 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें, एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग

वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया है। दुखद पहलू यह है कि ऊर्जा निगम और भेल प्रशासन इस अवैध लाइन को दूसरे का बता रहे हैं। इस बाबत वन विभाग का कहना है कि वह ऊर्जा निगम पर मुकदमा दर्ज कराएगा।

पढ़ें, 2013 में उत्तराखंड को कलंकित कर गई ये घटनाएं

साथ ही भेल प्रशासन को नोटिस भेजा गया है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों ने मृत हाथी को देखकर इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। आशंका है कि हाथी की मौत रात 12 बजे के बाद करंट की चपेट में आकर हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मसूरी की हसीन वादियों के मुरीद हैं बॉलीवुड के विलेन

दरअसल केशव कुंज बस्ती में एक फेस की बिजली लाइन गुजर रही है। रात में इस रास्ते से जाते हुए काफी नीचे लटक रहे तार से हाथी की सूंड़ उलझ गई होगी।

पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द

मौके पर गए हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के टीबड़ी क्षेत्र के लाइनमैन और क्षेत्रीय सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

साथ ही बीएचईएल प्रशासन को उनकी जमीन में अवैध रूप से गुजर रही बिजली के तार पर कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है।

कई हाथी तोड़ चुके दम
18 मई 2012 - राजाजी पार्क के खड़खड़ी क्षेत्र में ढांग गिरने से नर हाथी की मौत।
13 जनवरी 2013 - जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर दो हाथियों की मौत।
8 जून 2013 - मायापुर बीट में बीमारी के कारण नर हाथी ने दम तोड़ा।
23 दिसंबर 2013 - चिड़ियापुर रेंज में एक नर हाथी जंगल में मृत मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें