फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गजराज का कब्जा: पिकअप से चट कर गए अनाज, छह घंटे लगाया जाम, फिर की ऐसी हरकत और खूब लगे ठहाके

Fri, 05 Aug 2022 01:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के पास हाईवे पर गजराज के झुंड ने शुक्रवार को कब्जा कर लिया। हाथियों ने एक मैक्स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया और वाहन में रखा सारा अनाज चट कर गए। पिकअप पर धावा बोलने के बाद हाथियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन
हाईवे पर हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड शुक्रवार को सड़क पर आ गया, जिससे यहां लगभग छह से सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद हाथियों ने यहां एक पिकअप पर धावा बोल सारा अनाज चट कर दिया। हाथियों के झुंड के यहां घंटों खड़े रहने से यात्रियों को परेशान रहना पड़ा। 

विज्ञापन


नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के पास हाईवे पर गजराज के झुंड ने शुक्रवार को कब्जा कर लिया। हाथियों ने एक मैक्स पिकअप वाहन पर धावा बोल दिया और वाहन में रखा सारा अनाज चट कर गए। पिकअप पर धावा बोलने के बाद हाथियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। 

करीब छह से सात घंटे तक हाईवे जाम रहने से यात्री परेशान रहे, लेकिन अनाज चट करने के बाद हाथियों के झुंड ने ऐसी हरकत की खूब ठहाके लगे। यात्री हाथियों के जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन थोड़ा दूर जाकर हाथियों का झुंड फिर लौट आता। इसके बाद  हाथियों का झुंड नदी में पानी पीने और नहाते हुए पानी में खूब मस्ती करने लगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाला में बंद होने से मरीज को ले जाना हुआ मुश्किल, SDRF के जवान बने मददगार

विज्ञापन

हाथियों की इस हरकत को देख यात्री भी खूब रोमांचित हुए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के झुंड को खदेड़ा।  इस दौरान हाईवे को दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें