फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर को केंद्र सरकार की मंजूरी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 05 Mar 2023 12:28 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून

सार

सरकार ने काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था।इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। जल्द ही क्लस्टर बनाने पर काम शुरू किया जाएगा। इस क्लस्टर के बनने में 50 से 60 इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों को प्लाट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों को बेहतर बुनियादी ढांचा व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इन उद्योगों के लगने से जहां प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के लिए अवसर मिलेंगे। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य उपकरण बनाने वाले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। जल्द ही क्लस्टर बनाने पर काम शुरू किया जाएगा। इस क्लस्टर के बनने में 50 से 60 इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों को प्लाट उपलब्ध होंगे।

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन समेत रक्षा क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों को क्लस्टर में विकसित बुनियादी ढांचा और अन्य सभी तरह की सुविधाएं मिलेगी। राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) के माध्यम से क्लस्टर को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार से मिलेगा

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर को विकसित करने में लगभग 115 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। कुल लागत का 50 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार की ओर से दिया जाएगा जबकि शेष 50 प्रतिशत राज्य सरकार देगी।

काशीपुर में प्रस्तावित इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस योजना की अंतिम डीपीआर तैयार करने के लिए काम शुरू किया जाएगा। इस क्लस्टर के बनने से इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां निवेश के लिए उत्तराखंड में आएंगे। - वाईएस पुंडीर, वरिष्ठ वास्तुविद् नियोजक, सिडकुल

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2023: जन सुझावों से जनहित का बजट बनाने को आज संवाद, सीएम और वित्त मंत्री करेंगे चर्चा

ये उद्योग लगेंगे

इलेक्ट्रॉनिक सामान, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा इलेक्ट्राॅनिक्स, दूरसंचार, बिजली संबधी उपकरण का निर्माण करने वाले उद्योगों को प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे। इस कलस्टर में 50 से 60 उद्योग स्थापित करने की योजना है। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे विकसित किया जाएगा। इसके अलावा रेडी बिल्ट फैक्टरी शेड, वेयर हाउसिंग, कर्मचारी छात्रावास, फायर स्टेशन, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें