फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: उत्तराखंड के 56 अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे बिजली कर्मचारी, यूपीसीएल ने जारी की सूची

Sat, 02 Apr 2022 05:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

निगम में कार्यरत और सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों को नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश के 56 अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। इनमें देहरादून से लेकर हल्द्वानी व अन्य शहरों के अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 56 निजी अस्पतालों में यूपीसीएल के अधिकारी और कर्मचारी अपना इलाज करा सकेंगे। यूपीसीएल प्रबंधन ने इन सभी अस्पतालों को एक साल के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। वहीं, प्रदेश से बाहर के भी चार अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


यूपीसीएल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगम में कार्यरत और सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों को नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश के 56 अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। इनमें देहरादून से लेकर हल्द्वानी व अन्य शहरों के अस्पताल भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : दून लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज, केंद्र में रहे मालिनी अवस्थी और तुषार कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल ने राज्य से बाहर मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, सेक्टर-12, फोर्टिस एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली, मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम और यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गाजियाबाद को भी सूचीबद्ध किया है। यह सभी चिकित्सालय सीजीएचएस की दरों पर चिकित्सा सुविधाएं देंगे। प्रदेश और प्रदेश के बाहर के सरकारी अस्पतालों में इलाज को स्वत: ही मान्यता मानी जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें