फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट से 300 करोड़ रुपये
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि इस 1200 करोड़ रुपये में से फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट से करीब 300 करोड़ रुपयेकी पूर्ति हो जाएगी। बाकी पैसा नए टैरिफ प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। बताया, अगले महीने तक नियामक आयोग में याचिका दायर की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इससे बिजली महंगी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें...देहरादून: ऐसी कड़की बिजली...उड़ा दी शहर की नींद, मकानों में उठा कंपन, कुछ मिली सेकंड के लिए हुआ दिन जैसा उजाला
इस साल 9.64 प्रतिशत महंगी हुई थी बिजली
यूपीसीएल के प्रस्ताव पर इस साल नियामक आयोग ने बिजली की दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। वहीं, चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में पांच साल बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।