फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली किल्लत बरकरार: उद्योगों से लेकर गांवों तक में पावर कट, रोजाना 12.5 मिलियन यूनिट की जरूरत

Sat, 09 Apr 2022 03:08 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोयला और गैस आधारित प्लांट्स से विद्युत आपूर्ति कम होने का असर दिख रहा है। बाजार में भी बिजली नहीं मिल रही है, जिसके चलते आज भी एक से दो घंटे कटौती से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली किल्लत बरकरार है। शुक्रवार को उद्योगों से लेकर गांवों तक बिजली कटौती के बाद शनिवार को भी एक से दो घंटे कटौती झेलनी पड़ी है। प्रदेश में बिजली की डिमांड 40 मिलियन यूनिट से आगे जा रही है। यूपीसीएल को रोजाना करीब 12.5 मिलियन यूनिट बिजली की जरूरत पड़ रही है।

विज्ञापन


इसमें से रोजाना करीब आठ से नौ मिलियन यूनिट बिजली की उपलब्ध हो पा रही है। शुक्रवार को उद्योगों में दो घंटे की कटौती हुई। भट्टियों में भी दो घंटे आपूर्ति बंद रही। शाम होते-होते ग्रामीण इलाकों में भी एक से डेढ़ घंटे की कटौती करनी पड़ी।

यूपीसीएल के एसई गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली खरीदने लगातार का प्रयास किया जा रहा है लेकिन नेशनल एक्सचेंज में भी बिजली की कमी है। उच्च दामों पर भी पूरी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शनिवार के लिए भी 12.5 मिलियन यूनिट में से करीब तीन मिलियन यूनिट यानी 30 लाख यूनिट की कमी है। प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर एक से डेढ़ घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...यात्रियों की जेब होगी ढीली: टोल टैक्स की नई दरों ने महंगा किया सफर, दून से दिल्ली सहित इन रूटों पर जनिए कितना बढ़ा किराया
विज्ञापन


हम लगातार नेशनल एक्सचेंज से बिजली खरीद की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पूरे दाम देने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। देशव्यापी किल्लत में हम व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का प्रयास कर रहे हैं। - अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें