फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में प्रवेश किये बिना ली जाएगी मीटर रीडिंग

Fri, 05 Feb 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही आपके पानी के मीटर की रीडिंग को सीधे एंटीना कैच करेगा। एडीबी की ओर से घरों ऐसे इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगेंगे जिनमें लगा ट्रांसमीटर बाहर से ही रीडिंग ले लेगा। रीडिंग लेने वाले कर्मचारी मोहल्ले के बाहर गाड़ी गुजारेगा और उसके पास हैंडल डिवाइस होगा जिससे उसके पास तुरंत हर घर की मीटर रीडिंग मिल जाएगी।
विज्ञापन


इससे विभागीय कर्मचारियों को किसी घर पर ताला लगे होने से अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा जबकि उपभोक्ता को भी आसानी रहेगी। एडीबी की ओर से प्रथम चरण में शहर में चालीस हजार पानी के इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए जा रहे हैं। एडीबी की ओर से शहरभर के डेढ़ लाख कनेक्शनों में पानी के मीटर लगने हैं।

आधुनिक तकनीक वाले इन इलेक्ट्रानिक मीटर से फायदा होगा। एक तो उपभोक्ता जितना पानी इस्तेमाल करेंगे, उन्हें उतना ही बिल देना होगा। इसके साथ ही मीटर की रीडिंग देखने के लिए कर्मचारी घर भी नहीं आएंगे। उनके हाथ में एक डिवाइस होगी, जिसे लेकर वो आपकी गली से कब गुजर जाएंगे पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


इस डिवाइस में गली से गुजरते ही रीडिंग दर्ज हो जाएगी। कई जगहों पर मोहल्ले में एंटिना लगाया जाएगा। यह एंटिना खुद ही घरों के मीटर की रीडिंग कैच कर लेगा। पहले चरण में यह मीटर पॉश इलाकों में लगाया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट चालीस करोड़ रुपये का है।

शुरुआती चरण में यहां लगेगा
इंदिरानगर, बसंत बिहार, राजेंद्र नगर, राजपुर आदि जगहों पर

शुरुआत में भले ही चालीस हजार घरों में यह मीटर लगाए जा रहे हैं लेकिन डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को इससे जोड़ना है। अब तक जल संस्थान के तय टैरिफ के अनुसार ही पानी का बिल आता है। ऐसे में कम पानी इस्तेमाल करने वालों को भी अधिक जमीन होने की वजह से ज्यादा बिल चुकाना पड़ता है। मीटर लगने के बाद घर बड़ा भी होगा लेकिन पानी कम इस्तेमाल हो रहा है तो उतना ही बिल देना होगा।
- एके पंत, उप कार्यक्रम निदेशक, एडीबी (शहरी)

ऐसे लेगी डिवाइस रीडिंग
कर्मचारी हैंडल डिवाइस लेकर गली से गुजरेंगे। पानी की लाइन में लगा मीटर तरंगे छोड़ेगा, जिसे डिवाइस कैच कर लेगी। इस डिवाइस का डाटा कंट्रोल रूम में लगे सॉफ्टवेयर में फीड किया जाएगा तो खुद ही एक-एक उपभोक्ता की डिटेल और बिलिंग सामने आ जाएगी। इसी तरह से मोहल्ले में लगा एंटिना मीटर से रीडिंग कैच करेगा। एंटिना में लगाई गई डिवाइस को सॉफ्टवेयर में लोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें