फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे चली चेहरे की सर्जरी से हुआ चमत्कार

Fri, 05 Feb 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवक के चेहरे की सर्जरी कर चिकित्सकों ने उसे ठीक कर दिया। इस सर्जरी में करीब 14 घंटे का वक्त लगा।
विज्ञापन


इंदिरा बस्ती, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी विकास (21) पुत्र रोहताश करीब दो माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में उसके सिर, माथे और चेहरे की कई हड्डियां टूट गईं। उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती करवाया गया।

करीब एक माह तक विकास अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा। इसके बाद परिजनों ने उसे हरिद्वार रोड स्थित दून नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

जहां बृहस्पतिवार को ओरल सर्जन डॉ. सुमित चोपड़ा, असिस्टेंट सर्जन डॉ. जतिन, अभिनव, डॉ. गौरव, डॉ. नुपम और एनस्थेटिस्ट डॉ. उमेश जोशी ने अपनी टीम के साथ सर्जरी शुरू की। डॉ. जयंत नवानी ने बताया कि 14 घंटे की सर्जरी के बाद चेहरे के भीतरी और बाहरी हिस्से को ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें