फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं इस विभाग के हाल: अपनों पर करम, गैरों पर सितम

Fri, 10 Mar 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
किसी पर सितम तो किसी पर रहम, यह मुहावरा इस व‌िभाग की कार्यप्रणाली पर सटीक बैठता है। 
विज्ञापन


यह कार्य प्रणाली है विद्युत विभाग की। विभाग इन दिनों बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन काट रहा है। लेकिन विभाग रसूखदार बकाएदारों के कनेक्शन काटने से बच रहा है। विद्युत विभाग की इस कार्यप्रणाली पर स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। 

विद्युत विभाग दो हजार से अधिक बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के तहत कनेक्शन काट रहा है। जिसके तहत  शुक्रवार को 32 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।  वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग केवल आम लोगों पर कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन


जबकि रसूखदार बकाएदारों पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्य बाजार के एक प्रमुख होटल व्यवसायी पर विभाग का करीब एक लाख का बकाया है। बावजूद इसके होटल व्यवसायी का कनेक्शन नहीं काटा गया है। जबकि आम लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि बकाएदारों पर समान रूप से कार्रवाई की जा रही है। विभाग का लक्ष्य 31 मार्च तक पांच करोड़ वसूली का है। अब तक करीब एक करोड़ की वसूली की जा चुकी है। सभी बकादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें