फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में शाम को झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

Fri, 10 Mar 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून में शुक्रवार की शाम अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के आए इस बदलाव से शहर सहित आसपास के इलाकों में भी ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 48 घंटे और भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। कई जगहों पर हल्की बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। 

मौसम विभाग ने अभी आगामी 48 घंटे देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों और उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में आगामी 48 घंटे भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेषकर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को राजधानी में भी बादल छाए रहे रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। कई स्थानों पर ओले भी पड़े। हालांकि बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान बुधवार के 18 डिग्री के मुकाबले बढ़कर 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें