लोहारीनागपाला परियोजना उत्तराखंड को मिलेगी
600 मेगावाट की लोहारीनागपाला परियोजना में सुरक्षा कार्य पूर्ण करते हुए योजना को उत्तराखंड राज्य को हस्तांतरित किया जाएगा। वार्ता में यह निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड स्थित गैस पावर प्लांट के पुनः संचालन का भी सुझाव दिया।
टीएचडीसी का मुद्दा भी उठाया
मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी, खुर्जा के आवंटन पर पुनर्विचार करने अथवा राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को संबल प्रदान जाने के उद्देश्य से इस पावर स्टेशन की 133 मेगावाट की अनावंटित क्षमता, उत्तराखंड राज्य को आवंटित करने का भी अनुरोध किया।
कोयला आधारित सयंत्र लगाने में सहयोग करेगा केंद्र
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड के लिए बेस लोड विद्युत गृह कोयला की उपलब्धता वाले प्रदेशों में स्थापित करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। लंबित प्रोजेक्टों पर पीएमओ में बैठक जल्द उन्होंने भरोसा दिया कि प्रदेश की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं पर शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।
जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद करेगा एनटीपीसी
केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि जोशीमठ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी सीएसआर मद में पुनर्निर्माण कार्यों में मदद करेगा। बैठक में ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी, उत्तराखंड के सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।