वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ ही बिजली एक बार आपको फिर झटका दे सकती है। सबसे सस्ती बिजली इस्तेमाल कर रहे घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें बढ़ाने की तैयारी है।
पावर कॉ रपोरेशन ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को 24 प्रतिशत दरों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के मुताबिक बिजली उत्पादन और वितरण में बदहाली के दौर से गुजर रहे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी बिजली उत्तराखंड से महंगी है।
वहां प्रति यूनिट तीन रुपए उपभोक्ताओं को देने पड़ रहे हैं। पंजाब में प्रति यूनिट की कीमत 5 रुपए 69 पैसे, दिल्ली में 5 रुपए 49 पैस, राजस्थान में 5 रुपए 41 पैस, मध्य प्रदेश में 4 रुपए 87 पैसे, कर्नाटक में 4 रुपए 80 पैसे, आंध्र प्रदेश में 4 रुपए 63 पैसे, हरियाणा में 4 रुपए 49 पैसे और हिमाचल में 4 रुपए 10 पैसे हैं।