सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू) की प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव रविवार को संंपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए अमित कपूर और हरीश विरमानी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमित कपूर ने 35 मतों से जीत हासिल की। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार कथूरिया को तिलक राज चांदना ने 35 मतों से हराया।
वहीं, प्रबंधक पद पर संजीव विरमानी ने जीत हासिल की। जबकि सहायक प्रबंधक पद के लिए प्रेम कुमार भाटिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद प्रकाश मुनियाल चुने गए। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार, दिनेश कुमार मलिक, हरवंश लाल चावला, कमल मनोचा, डॉ. रमन नाकरा और सुरेंद्र भाटिया का चयन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा, बन्नू स्कूल में शैक्षणिक वातावरण को ओर अधिक उच्च स्तरीय बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किए जाएंगे।