फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-ब्याह में गए तो खर्चा नेताजी के खाते में

Tue, 25 Mar 2014 11:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर एक और प्रतिबंध लगा दिया। चुनाव लड़ने वाले नेताजी अब किसी शादी ब्याह या अन्य किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। यदि उन्होंने ऐसा किया तो संबंधित आयोजन का खर्च नेताजी के खाते में दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


मार्च, अप्रैल व मई माह में शादियां खूब है। इसलिए आयोग ने यह पाया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अक्सर शादी व सामाजिक आयोजनों में जाते हैं और वहां पर मतदाताओं को लुभाने का काम करते हैं।

इसलिए किसी शादी ब्याह, सामाजिक व सामूहिक भोज, किसी धार्मिक स्थल पर आयोजित भंडारे में शिरकत की तो भोजन आदि का सारा खर्चा नेताजी के खाते में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए सर्कुलर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सभी जिलाधिकारियों को सर्कुलर जारी कर दिया है। स्पष्ट बताया गया है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन से इतर यदि घोषित होने केबाद किसी प्रत्याशी ने शादी ब्याह में शिरकत की तो मुश्किल होगी।

पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि इस व्यवस्था से सभी को अवगत भी करा दिया है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्याशियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा है। विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रेक्षक बनकर जाएंगे राज्य के अफसर

राज्य से चार आईएएस चुनाव प्रेक्षक बनकर अन्य प्रदेशों में जाएंगे। नौं अफसरों केनाम भेजे गए थे लेकिन आयोग ने फिलहाल चार को ट्रेनिंग के लिए सलेक्ट किया हैं।

पढ़ें, सरकार बचाने बहुगुणा के दरबार में पहुंचे हरीश

इन अधिकारियों में बीके संत, आशीष जोशी, अशोक कुमार व विजय ढौंडियाल शामिल हैं। बाकी की ट्रेनिंग बाद में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें