फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लागू, उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा मतदान

Thu, 05 Jan 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand assembly
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित अन्य पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में चुनाव ‌एक चरण में होगा। 11 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना एक साथ होगी। चुनाव के परिणामों के लिए उत्तराखंड की जनता को लगभग एक माह का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित करने के साथ ही गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तरप्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी है।

जिसके लिए चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त जसीम जैदी अगुवाई में दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस की। बताया गया कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 26 मार्च को पूरा होगा। सभी राज्यों के चुनाव एक साथ होंगे। उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में चुनाव ‌एक चरण में होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में चुनाव का नोटिफिकेशन 20 जनवरी को जारी होगा। नोमिनेशन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 27 जनवरी होगी।बताया गया कि नोमिनेशन की स्क्रूटनी 28 जनवरी को होगी। उम्मीदवार की नाम वापसी 30 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

नसीम जैदी - फोटो : PTI
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने बताया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में ईवीएम का उपयोग होगा, जिसमें मतदाताओं को नोटा का ऑप्‍शन दिया जाएगा।

बताया गया कि कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ होंगे। 690 में से 133 सीटें सुरक्षित होंगी। ईवीएम में उम्मीदवार की तस्वीर भी लगेगी। गुप्त मतदान के लिए ईवीएम के पास ऊंची दीवार होगी। दिव्यांगों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे पोलिंग बूथ। बूथ पर वोटर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। कुछ पोलिंग बूध मॉडल पोलिंग बूथ की तरह होंगे। मतदाता की जानकारी के लिए हर पोलिंग बूध पर पोस्टर लगाए जाएंगे। 1 लाख 85 हजार पोलिंग बूध होंगे। सभी वोटर्स को रंगीन फोटो आई कार्ड दिए जाएंगे। हर परिवार को वोटर गाइड दिया जाएगा। 16 करोड़, मतदाता वोट डालेंगे। 690 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव।

विस चुनाव - तारीख
2002 - 14 फरवरी
2007 - 21 फरवरी
2012 - 30 जनवरी
2017 - 15 फरवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें