रुड़की हाइवे पर बने शिव मंदिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने से मौत हो गई। पुजारी का कमरा मंदिर की बगल में बना हुआ है। बुधवार की दोपहर कमरे से धुआं निकलता देख रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
दरवाजा तुड़वाया तो पुजारी का शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि कमरे में रात के समय आग लगी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हाईवे पर बढेड़ी राजपूतान के पास शिव मंदिर है। मंदिर के पुजारी सुमुक्तानन्द मंदिर के पास बने कमरे में रहते थे। बुधवार की दोपहर मंदिर की बगल में स्थित चमोली रेस्टोरेंट के मालिक अरविंद चमोली ने कमरे से धुआं निकलता देखने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तुड़वाया।