फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया चांद का दीदार, बुधवार को मनाई जाएगी ईद, देहरादून में इन जगहों पर होगी ईद उल फितर की नमाज

Tue, 04 Jun 2019 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर में भी चांद के दीदार हो गए। बुधवार को शहरभर में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। शहद की ईदगाहों के अलावा अलग-अलग जामा मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। उधर, चांद दिखने के बाद देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी नजर आई।

विज्ञापन


शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने ईद का चांद दिखने की पुष्टि की। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि, ईद की नमाज वैसे तो ईदगाह में अदा करना अफजल(बेहतर) माना जाता है लेकिन अगर संभव न हो तो अपनी नजदीकी जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा कर सकते हैं।

शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने कहा कि ईद की नमाज से पहले ही फितरा अदा करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि खुशियों के इस मौके पर ईद की नमाज पढ़ना सभी के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन

कहां किस वक्त होगी ईद की नमाज

ईदगाह चकराता रोड    सुबह 9 बजे
माजरा ईदगाह ट्रांसपोर्टनगर    सुबह 9 बजे
धामावाला मस्जिद    सुबह 8:30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार    सुबह 9:30 बजे
सुभाष नगर स्थित ईदगाह    सुबह 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह    सुबह 8:15 बजे
गांधी ग्राम गौसिया जामा मस्जिद    सुबह 8:30 बजे
लोहियानगर की जामा मस्जिद    सुबह 9 बजे
कंडोली की साबरी मस्जिद    8:30 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड    सुबह 10 बजे

यहां रहेंगे बैरियर
घंटाघर, बिंदाल चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर, कौलागढ़ चौक, टर्नर रोड़,  सुभाष नगर तिराहा, चंद्रबनी, मोथरोवाला, धर्मपुर चौक।
विज्ञापन

बिंदाल ईदगाह

-घंटाघर से चकराता रोड़ की तरफ  कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। 
-दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए कैंट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड़ की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
-किशननगर चौक से शहर की तरफ  आने वाले यातायात को कैंट और कौलागढ़ होते हुए दिलाराम, बल्लूपुर, चौक की तरफ  भेजा जाएगा। 
-बल्लूपुर चौक पर बैरियर लगाकर शहर की तरफ जाने वाले यातायात को कैंट और बल्लीवाला चौक की तरफ डायवर्ट होगा।

क्लेमेंटाउन ईदगाह
-सहारनपुर से आने वाले यातायात को चंद्रबनी मोड़ से वाइल्ड लाइफ  इंस्टीट्यूट से डायवर्ट किया जाएगा। यातायात जीएमएस रोड़ और शिमला बाई पास से आईएसबीटी की तरफ  संचालित किया जाएगा ।
-आईएसबीटी से सहारनपुर और दिल्ली जाने वाले यातायात को टर्नर रोड से थाना क्लेमेंटटाउन थाने के रास्ते सुभाषनगर होते हुए भेजा जाएगा।
-भारी वाहन सैल टैक्स आरटीओ चैक पोस्ट पर सड़क के किनारे रोक दिया जाएगा। रिस्पना की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुरानी बाईपास चौकी के पास रोका जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें