फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, निदेशालय ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Mon, 26 Oct 2026 04:51 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब कार्रवाई होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने के साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी भी निदेशालय को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे शिक्षकों या अन्य कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से निदेशालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह आदेश शिक्षकों या अन्य कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए जारी किया गया है।

निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी निर्देश में सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली-2002 के नियम 3(1), 3(2) और नियम 7 का उल्लंघन बताया गया है। निदेशालय ने कहा है कि कर्मचारियों की इन टिप्पणियों से विभाग और राज्य की छवि धूमिल हो रही है और ऐसे कृत्य कदापि क्षम्य नहीं हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
विज्ञापन


इसके पहले भी इसी साल 23 फरवरी को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए थे। उसमें कहा गया था कि अनर्गल टिप्पणी करने वाले शिक्षक या कर्मचारी को चिह्नित किया जाए। उनके विरुद्ध आचरण नियमावली-2002 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाए। कार्रवाई के लिए साक्ष्यों सहित प्रस्ताव नियुक्ति प्राधिकारी को उपलब्ध कराया जाए और निदेशालय को भी इसकी सूचना दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें