ईडी ने दोपहर को कारोबारी के शोरूम पहुंच कर दस्तावेजों की जांच की। शोरूम के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर ईडी की टीम ने दरवाजा बंद कर कार्रवाई की। इस दौरान भी कई ग्राहक मनी एक्सचेंज के लिए पहुंचे थे। शोरूम के बाहर मनी चेंजर्स कंपनी के बोर्ड पर आरबीआई का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है। इसके बाद टीम ने त्यागी रोड स्थित कारोबारी के आवास को खंगाला। इस कार्रवाई में ईडी ने शोरूम और आवास से विदेशी मुद्रा समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। छापेमारी में कितने राशि बरामद हुई है, इसका ईडी अधिकारियों की ओर से कोई अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।
ईडी के रडार पर विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कारोबारी
देहरादून में विदेशी मुद्रा का अवैध धंधा करने कारोबारी पहले भी ईडी के रडार पर रहे हैं। वर्ष 2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करने पर राजपुर रोड पर कुमार स्टोर पर छापेमारी की थी। इसमें ईडी ने 50 लाख से अधिक की विदेशी और भारतीय मुद्रा बरामद की। ईडी की जांच में पाया गया कि लाइसेंस की समयावधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से विदेशी मुद्रा को एक्सचेंज किया जा रहा था।