I
Iअमर उजाला की ओर से नंदा की चौकी स्थित फन एंड फूड पार्क में किया गया आयोजन
I
I
I
Iअमर उजाला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भागीदार बने करीब 110 लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। लोगों को कई महत्वपूर्ण योगासनों के बारे में बताया गया।
I
I
I
Iप्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित फन एंड फूड किंगडम में आयोजित योग उत्सव में मुख्य अतिथि निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड डॉ. आशुतोष सयाना रहे। उन्होंने कहा कि योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ की थीम पर आधारित योग दिवस में देश और दुनिया के लाखों लोगाें ने हिस्सा लिया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संतुलन के लिए योग एक मात्र उपाय है। इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं है। आज के नए युग में योग के प्रति हर आयु वर्ग के लोगों में रुचि पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि योग सदियों पुरानी परंपरा है। आज जिस तरह से पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है, यह कहीं न कहीं भारतीय संस्कृति की स्वीकार्यता का प्रतीक है।
I
Iविशिष्ट अतिथि प्रेमनगर उपजिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परमार्थ जोशी ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में योग लोगों की जरूरत बन गया है। तनाव से मुक्ति के लिए लोग योग को महत्वपूर्ण साधन मान रहे हैं। योगा इंस्ट्रक्टर देवभूमि योगशाला सेंटर की संस्थापक दीपिका जोशी और दीपिका पुजारी ने योग उत्सव में शामिल लोगों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, ताड़ासन, चक्रासन, बज्रासन और धनुरासन समेत विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।
I
I
I
Iकार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रूप में फन एंड फूड पार्क के एमडी अजय सरीन, जनरल मैनेजर एचबी पुजारी, सानवी हीरो से लक्षित बत्ता, बबूल पत्ता स्टोर से नितेश चौरसिया, सुविधा सुपर स्टोर से अर्पित गुप्ता, भूमिका सोलर से जगदीश शर्मा एवं शिव शक्ति इंटरप्राइजेज से पुनीत सहगल, प्रेरणा इंटरप्राइजेज से केतन भटनागर शामिल रहे। इस दौरान दून सैनिक स्कूल से दिव्या सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे।I