फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश के लिए पांच जुलाई को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स व बॉक्सिंग में मिलेगा प्रवेशI
विज्ञापन

Iमहाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एथलेटिक्स व बॉक्सिंग (पुरूष व महिला वर्ग) में प्रवेश के लिए पांच जुलाई को ट्रायल होंगे। इन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक खिलाड़ी तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ियों के पास उत्तराखंड का स्थाई निवास प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। यह प्रवेश दो वर्षों के लिए होगा।I
Iआवेदन पत्र प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित छायाप्रति समेत पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या सीधे कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिन खिलाड़ियों के आवेदन पत्र निर्धारित मानकों के अनुसार चयनित होंगे उन्हें पांच जुलाई को ट्रायल के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पत्र जारी किया गया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 16 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। (विशेष परिस्थितियों में चयन समिति की संस्तुति पर अधिकतम आयु में शिथिलता दी जा सकती है) इसके अलावा वह खिलाड़ी जिन्होने राष्ट्रीय खेलों व राष्ट्रीय चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सीनियर व जूनियर आयु वर्गों में प्रथम आठ में स्थान बनाया हो। राष्ट्रीय स्कूल खेलों में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में स्वर्ण प्राप्त किया हो। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त किया हो। राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसात से 10 जुलाई तक चलेगी प्रवेश प्रक्रियाI
Iकॉलेज में संचालित खेलों में कक्षा छह के लिए चयनित खिलाड़ियों की प्रवेश प्रक्रिया सात से 10 जुलाई तक चलेगी। एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट फुटबाल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, जूडो और बैडमिंटन में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को चयन किया जा चुका है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें