फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित देशों से आए यात्रियों से संपर्क टूटने पर देनी होगी सूचना

Sun, 15 Nov 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों को इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
इबोला का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और अफ्रीकी देशों से आने वाले पर्यटकों की जिले स्तर पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग को उनके नाम-पता और मोबाइल नंबर का लेखा-जोखा रखना होगा। संपर्क टूटने की स्थिति में जिला सर्विलांस इकाई को अनिवार्य रूप से इसकी जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों को इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रदेशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इबोला के संदिग्ध और पुष्ट मरीजों को इसके तहत तय एसओपी के अनुसार उपचार दिया जाएगा।

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


इसके लिए एम्स ऋषिकेश को आइसोलेशन अस्पताल घोषित किया गया है। उधर प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों के बारे में जानकारी रखने के लिए भी कहा गया है। उनके प्रवेश दिवस से लेकर 21 दिनों तक नियमित फॉलोअप करने के लिए कहा गया गया। इसकी जानकारी आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसका उद्देश्य वायरस के किसी भी तरह के संभावित प्रवेश को रोकना है।
विज्ञापन


इबोला वायरस की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह सख्त है। सभी जिलों में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित देशों के पर्यटकों की एसओपी के तहत निगरानी की जाएगी।
- डॉ. पंकज सिंह, राज्य सर्विलांस अधिकारी, उत्तराखंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें