फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह आया भूकंप, दहशत में लोग

Mon, 17 Oct 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में क्रिकेट मैच चल रहा था। झटके लगने पर खिलाड़ी और दर्शक बीच मैदान की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़-नेपाल बॉर्डर पर जमीन से 10 किमी. नीचे गहराई पर था। भूकंप से जिले में कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है।

वहीं विगत शुक्रवार को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बार-बार आ रहे भूकंप के इन झटकों से स्‍थानीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

नाचनी में भी आया था भूकंप

earthquake
बीते शुक्रवार पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह 7.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नाचनी क्षेत्र में लगातार तीन झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई थी। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र 29.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.2 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

यह स्थान ऊपरी रामगंगा घाटी में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर पड़ता है। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से 10 किमी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें