सिटी बसों के लिए
-परेड ग्राउंड से चलने वाली कैंट राजपुर रोड बस सेवा इस अवसर पर राजपुर रोड ओरिएंट चौक स्थित पैट्रोल पंप के पास से संचालित की जा सकेंगी। किसी भी स्थिति में ये बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएंगी।
-क्लेमेंटटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली यह सेवा पंत रोड लैंसडाउन की तरफ न जाकर दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जाएंगी व वापसी का रूट भी यही रहेगा।
-रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड बस सेवा चूना भट्टा से संचालित की जाएंगी। सर्वे चौक पर सवारी उतारकर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेंगी।
बैरियर व्यवस्था
बुद्धा चौक, दर्शनाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक , रोजगार तिराहा, कांवेंट रोड, ओरिएंट चौक, लैंसडाउन चौक, सर्वे चौक, होटल पैसेफिक तिराहा, मनोज क्लीनिक।
पार्किंग व्यवस्था
सामान्य पार्किंग-रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज
वीआईपी पार्किंग-परेड ग्राउंड के पीछे, दून क्लब।
पार्किंग भर जाने के बाद वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था
-सचिवालय, लॉर्ड वैंकटेश्वर, एसजीआरआर स्कूल (मंगला देवी के सामने)-राजपुर रोड की ओर से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले वाहनों के लिए।
-जनपथ मार्केट बिंदाल पार्किंग-बल्लूपुर, किशननगर की ओर से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले वाहनों के लिए।
-महिला पॉलिटेक्निक सर्वे चौक-रायपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए।
-कचहरी पार्किंग, हिमालयन आर्म्स से दून चौक के बीच-सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक की ओर से दशहरा पर्व में शामिल होने वाले वाहनों के लिए।
अपील
-परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान आने वाले वाहन चालकों व स्वामी अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें और दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।