फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2018: सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के लिए कई पीढ़ी से कर रहे रामलीला मंचन  

Thu, 18 Oct 2018 01:07 PM IST
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रामलीला में भाग लेने वाले कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदलते समय और शहरी जीवन शैली ने जहां अधिकतर लोगों को अपनी परंपरा से दूर कर दिया है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में लगे हैं। कई लोगों की तो पीढ़ियां ही परंपरा के निर्वहन में लगी हैं। ऐसे ही कई लोग हैं जो रामलीला और कृष्णलीला मंचन में विभिन्न किरदार निभाते हैं। इन किरदारों में वह पूरी तरह रम भी जाते हैं।

विज्ञापन


इन दिनों शहर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। करीब 150 साल से रामलीला मंचन का आयोजन कर रही श्री रामलीला कला समिति की ओर से इस साल रामलीला का मंचन करने के लिए वृंदावन से 25 कलाकार बुलाए गए हैं। रामलीला निदेशक स्वामी रामशरण ने बताया कि मंचन करने वाली उनकी यह पांचवीं पीढ़ी है। बचपन से ही रामलीला में अभिनय कर रहे हैं। अब वह रामलीला मंचन की अध्यक्षता करते हैं।

रामलीला बाजार में रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों का कहना है कि रामलीला के माध्यम से उन्हें प्रभु की सेवा करने का मौका मिलता है। इनमें से कई ऐसे कलाकार हैं जो बचपन से ही रामलीला और कृष्णलीला का मंचन कर रहे हैं। परिजनों के मना करने के बावजूद कलाकारों ने रामलीला मंचन कर रहे हैं। उनके अभिनय को देख दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। 
विज्ञापन


स्वामी रामशरण ने बताया कि रामलीला और कृष्णलीला मंचन वृंदावन के बाशिंदों के जीवन का अभिन्न अंग है। वहां लगभग हर एक घर में रामलीला का मंचन होता है। बच्चे रामलीला देखकर और उसके किरदार निभाकर ही बड़े होते हैं। जिसके चलते वृंदावन का माहौल शांत और भक्तिमय है। ज्यादातर कलाकारों के लिए रामलीला मंचन रोजगार का साधन भी है। उन्होंने बताया कि उनकी टोली देशभर में रामलीला मंचन करती है। दून में वह पहली बार रामलीला मंचन करने आए हैं।

विज्ञापन

ये हैं रामलीला में मुख्य किरदार निभाने वाले 

राजकुमार दीक्षित 
राम का किरदार निभा रहे 29 वर्षीय राजकुमार वृंदावन के रहते वाले हैं। वह बचपन से ही रामलीला और कृष्णलीला में अभिनय करते आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई किरदार निभाए। उन्होंने बताया कि वह कई मंचों पर अपनी आवाज का भी जादू चला चुके हैं। उन्हें राम का किरदार निभाना अच्छा लगता है। 

घनश्याम शर्मा
रावण का किरदार करने वाले 52 वर्षीय घनश्याम शर्मा बचपन से ही रामलीला और कृष्णलीला में अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंचन के लंबे समय में राम, लक्ष्मण, भरत, दशरथ आदि पात्रों की भूमिका निभाई, लेकिन रावण उनका पसंदीदा किरदार है। रावण को वह पूजनीय और अपना इष्ट मानते हैं। शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ मनोरंजन के अन्य साधनों ने रामलीला मंचन को कम किया है लेकिन रामलीला मंचन से समाज की परंपरा और कलाओं को जीवित रखा जाता है। 

उमा शंकर
वृंदावन के रहने वाले 15 वर्षीय उमा शंकर सीता की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार से कई बार उन्हें रामलीला मंचन करने के लिए रोका गया, लेकिन उन्होंने मंचन करना नहीं छोड़ा। शंकर का कहना है कि अपनी प्रतिभा के जरिये उन्हें नई पहचान मिली है। टोली में शंकर सबसे कम उम्र के कलाकार हैं। 

दीप दत्ता
लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले दीप दत्ता (30) ने बताया कि वह बचपन से ही रामलीला और कृष्णलीला मंचन में अभिनय कर रहे हैं। दून में पहली बार रामलीला मंचन करने का मौका मिला। दून की खूबसूरती के साथ यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें