फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी

Sat, 27 Jan 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा पार्टी नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को दोबारा जिमेदारी दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी हाईकमान ने दोबारा जिमेदारी दी है। पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में सूची जारी की। पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे।

विज्ञापन


उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें..Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व ने भी एक रोडमैप भेजा था। उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप इस रोडमैप को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है, इस बारे में सुझाव दिए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम, बूथ स्तर तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम, समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर भी मंथन किया। इन सब के बीच अब पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया। और दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें