फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कैबिनेट पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन, अब ग्रेड नहीं लगेगा

Sat, 27 Jan 2024 02:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे। अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा।
विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन कर पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन किया है। अब पदनाम में ग्रेड-एक व दो नहीं लगेगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी का पदनाम उप निदेशक होगा।

उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2021 में पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदनाम पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 और पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-1 थे। राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
विज्ञापन


अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी उप निदेशक के समकक्ष होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें