फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराक ओबामा से मिली दून की बेटी काजल

Wed, 28 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून की बेटी काजल भाटिया को दिल्ली के गार्गी कॉलेज से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने का मौका मिला। मंगलवार को भारत से विदा होने से पहले ओबामा ने दिल्ली में आयोजित युवा कार्यक्रम में व्याख्यान दिया।
विज्ञापन


इसमें गार्गी कॉलेज की 15 छात्राओं का दल कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दल का प्रतिनिधित्व काजल ने किया।

मंगलवार को सिरिफोर्ट ऑडिटोरियम में हुए ओबामा के व्याख्यान में काजल भाटिया बतौर टीम लीडर शामिल हुई। दिल्ली विवि के गार्गी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष दून की बेटी ने बताया कि सुबह 10:45 बजे ओबामा का व्याख्यान शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि अगर युवा एकजुट होकर सही दिशा में चलें तो निश्चित तौर पर किसी भी देश का विकास हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

ओबामा से मिलकर भी एक हसरत रही अधूरी

हालांक‌ि काजल ने ओबामा से मिल तो लीं पर इसके बावजूद एक हसरत दिल में ही रह गई। ओबामा के अंदाज से प्रभावित काजल हालांकि उनसे सवाल पूछना चाहती थी लेकिन समय कम होने की वजह से मुराद पूरी नहीं हो पाई।

सेंट ज्यूड्स स्कूल से दसवीं और 12वीं करने के बाद काजल इन दिनों गार्गी कॉलेज में बीए ऑनर्स (इकोनोमिक्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

काजल का परिवार देहरादून के प्रेमनगर में रहता है। उनके पिता भगत राम भाटिया का देहांत हो चुका है। भाई अचल भाटिया अब परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अचल ने बताया कि उनकी बहन का ओबामा से मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें