फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दो की मौत चार घायल

Mon, 11 Sep 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बागेश्वर तहसील कपकोट में एक बेकाबू डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे लीली-गैनाड मोटर मार्ग निर्माण में काम कर रहा एक डंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें चालक सहित एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी ने राजस्व पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंकर रेस्कयू अभियान प्रारम्भ करवा दिया।

उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहसील के लीली गैनाड मोटर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान वहां काम कर रहा डंपर संख्या uk02610 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


जिसमें चालक धाम सिंह व महिला श्रमिक रमा देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। गंभीर घायल निजामुद्दीन, लीला देवी, गणेश सिंह, सुनील राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें