फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जिले की आबादी 20 लाख, लेकिन डॉक्टर महज 56

Mon, 11 Sep 2017 02:57 PM IST
कीर्तिराज रुमाल / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
धरातल पर हालात एकदम लचर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए उत्तराखंड सरकार चाहे कितने ही दावे और वादे करे, लेकिन धरातल पर हालात एकदम लचर हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह के जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में भी डॉक्टरों के पद लंबे से रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टरों के 203 पदों के सापेक्ष 147 खाली पड़े हैं। जिले की आबादी करीब 20 लाख है और डॉक्टर महज 56 ही तैनात हैं। जिला अस्पताल में 16, एलडी भट्ट संयुक्त चिकित्सालय काशीपुर में 22 पद रिक्त हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता और बाजपुर में एक भी डॉक्टर नहीं है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केलाखेड़ा भी डॉक्टर विहीन है। जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, नेत्र सचल इकाई के नेत्र सर्जन जैसे बड़े पदों पर भी तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिले के प्रमुख अस्पतालों में डॉक्टरों की स्थिति 
अस्पताल   -   स्वीकृत पद   -   तैनात चिकित्सक  
जिला अस्पताल        32          16 
संयुक्त चिकिसालय काशीपुर    33    11 
सीएचसी जसपुर     09    02  
सीएचसी गदरपुर    08     04 
सीएचसी किच्छा    10    05 
सीएचसी सितारगंज    08    02 
सीएचसी खटीमा    21    08 
सीएचसी नानकमत्ता    08    कोई नहीं 
सीएचस बाजपुर           14    कोई नहीं

25 अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिर्फ दो डॉक्टर 
जिले के दिनेशपुर, शक्तिफार्म, शांतिपुरी, खटीमा, चकरपुर, नगरातराई, देवरी, किच्छा, गूलरभोज, गदरपुर, बाजपुर, जसपुर में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के 30 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनके सापेक्ष सिर्फ दो चिकित्सक ही तैनात हैं। इनमें खटीमा और दिनेशपुर में ही चिकित्सक तैनात हैं। 31वीं वाहिनी पीएसी में एक और 46वीं वाहिनी में एक-एक चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं।

महिला चिकित्सालय और संपूर्णानंद जेल में भी चिकित्सक नहीं  
सितारगंज के महिला चिकित्सालय और संपूर्णानंद जेल कैंप में भी चिकित्सा अधिकारी के पद रिक्त हैं। महिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी का एक पद और संपूर्णानंद जेल में तीन पद सृजित हैं।  

खटीमा को कई साल बाद मिले आठ चिकित्सक  
खटीमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का हो गया है। सीएचसी को 100 बेड के नये भवन में शिफ्ट किया जाना है। खटीमा सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक सुनीता रतूड़ी चुफाल ने बताया कि हाल में शासन से नये चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद केंद्र में चिकित्सकों की संख्या आठ हो गई है। जल्द ही सीचएसी को 100 बेड के अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है।  
विज्ञापन


जिले में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों के उपचार में समस्या आ रही है। चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए कई बार शासन और स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है।
- डॉ. आरके पांडे, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें