फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने राह चलती वृद्धा को कुचला, मौत

Fri, 10 Jun 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैजरो-बीरोंखाल
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वीरोंखाल-रिखणीखाल कोटद्वार मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती वृद्धा को टक्कर मारकर कुचल डाला। वृद्धा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डंपर लेकर रिखणीखाल की ओर फरार हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। राजस्व पुलिस ने उसके परिजनों को दिल्ली सूचना भिजवाई है। देर शाम तक परिजनों के गांव पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ही महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

राजस्व पुलिस के अनुसार नाकुरी ग्राम निवासी विमला देवी (74) पत्नी स्व. गोविंद सिंह रावत शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारापत्ती लेने के लिए जंगल जा रही थी। गांव के पास सड़क पर एक बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह कुचल डाला।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का सिर डंपर के पहिये की चपेट में आ गया था। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक खाटली पल्ला सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीण देवेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, प्रदीप, संजय ने डंपर चालक को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। राजस्व पुलिस ने बताया कि सड़क के डामरीकरण में लगे एक कंपनी के डंपर की पहचान कर ली गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वाहनों के तेज रफ्तार चलने पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार महिला गांव में अकेली रहती थी। उसके बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं, उन्हें सूचना भिजवा दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी से महिला का पोस्टमार्टम बीरोंखाल में कराए जाने का आग्रह किया है, जिसे मान लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें