पुलिसकर्मियों को घायल करने की कोशिश की अफवाह फैली
इस बीच बात फैली कि उसने कुछ पुलिसकर्मियों को घायल करने की कोशिश की, मगर पुलिस ने इससे इनकार किया। चालक वहां से भी तेजी से निकल गया। अब तक करीब दो घंटे से अधिक का समय हो चुका था। इस बीच पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक तक पहुंच चुकी थी। मालिक एक फौजी है और आईएसबीटी के पास उसका घर है।
जब तक उसने पुलिस से बात की, तब तक पता चला कि गाड़ी घर पहुंच गई है। हालांकि, चालक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस की तलाश अब भी जारी थी। अंत में बृहस्पतिवार को पुलिस चालक तक पहुंच गई। पता चला कि वह शराब के नशे में था और डर के मारे कार लेकर भाग गया था। युवती के कार में बैठने की बात गलत निकली। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि चालक का मेडिकल कराकर पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।