फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, एसटीएफ ने एक कारोबारी दबोचा

Wed, 01 Jul 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जा रहा था, जिस पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को दोबचा।
विज्ञापन
गिरफ्तार कारोबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी अहतशाम उल हक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल के मामले से भी सामने आया है। मामले में अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। एसटीएफ/एएनटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापा मारा। 

कार्रवाई के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हो चुके

पूछताछ के बाद एसटीएफ और ड्रग इंस्पेक्टर ने आरोपी से जुड़े अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जहां से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और वह पूर्व में भी नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi:  हर्षिल पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से दहशत, पांच रातों से सोए नहीं गांव के लोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या एसटीएफ को दें। एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 भी सार्वजनिक किए गए हैं। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नशीली दवाओं की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें