प्रदेश की 25वीं महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. शैलेजा भट्ट को प्रदेश का नया स्वास्थ्य महानिदेशक बनाया गया है। वे प्रदेश की 25वीं महानिदेशक होंगी। शनिवार को उन्होंने महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक के पद 14 महीने की सेवाएं देने के बाद डॉ. तृप्ति बहुगुणा सेवानिवृत्त हो गई हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय में आयोजित विदाई समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने महानिदेशक के रूप में उनके कार्यकाल को सराहा। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद शासन ने डॉ. शैलेजा भट्ट को महानिदेशक बनाने के आदेश जारी किए। विदाई समारोह के बाद डॉ. शैलेजा भट्ट ने महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है।
डॉ. भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण को रोकना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रहेगा।