पीएमओ में जा सकते हैं संधु
1988 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. एसएस संधु प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनाती पा सकते हैं। उनके बारे चर्चा में है कि वे प्रधानमंत्री गति शक्ति मिशन के सचिव बन सकते हैं। इसके अलावा उनके रक्षा सचिव या सचिव उच्च शिक्षा के पद पर तैनाती की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
..तो इसलिए वापस हुई एसीएस बर्धन की एनओसी
प्रदेश को मिल सकती है पहली महिला मुख्य सचिव
प्रदेश की नौकरशाही में मुख्यमंत्री की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वरिष्ठता में सबसे ऊपर हैं। वरिष्ठता के आधार पर वह मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे मानी जा रही हैं। चर्चा है कि 1988 बैच की रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया गया तो वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी। उनका करीब दो साल का कार्यकाल होगा। उनके बाद 1990 बैच की अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।