डा. एलएमएस पालनी
- फोटो : amarujala
प्रसिद्ध बायोटेक विशेषज्ञ डा. एलएमएस पालनी ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे मूल रूप से बागेश्वर के पालनीकोट के रहने वाले हैं।
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स में पीएचडी कर चुके प्रो. (डा.) एलएमएस पालनी बीते 44 साल से लगातार जैव प्रौद्योगिकी में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट डॉक्टरेट आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से की। इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ प्लांट मोरफोलॉजिस्ट ने भी प्रो. पालनी को शोधकर्ता के रूप में चयनित किया था। वह न्यूयार्क अकादमी ऑफ साइंसेस के सदस्य भी हैं।
मूल रूप से बागेश्वर के पालनीकोट बारेट गांव के निवासी डा. पालनी ने प्रदेश में जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने जीबी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।
यही नहीं, आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, कैनबरा में भी पालनी ने रिसर्च फैकल्टी के पद पर कार्य किया। उनके 350 से अधिक शोधपत्र व पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके निर्देशन में भारत और आस्ट्रेलिया के पीएचडी स्कालर्स शोध कर चुके हैं।