डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कश्मीर के लिए बलिदान देने वाले मुखर्जी ने आजादी के बाद नेहरू सरकार से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
कहा कि उन्हीं के कारण भारत से पहले दो संविधान दो प्रधान निशान समाप्त हुए। धर्मपुर नगर के रीठा मंडी स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 एवं 35ए समाप्त कर सही मायनों में कश्मीर को भारत की मुख्य धारा से जोड़ा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, महामंत्री दिनेश सती, मुकेश सिंघल मौजूद थे। वहीं कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि जिन सपनों को संस्थापक ने देेखा और उनके लिए अपने प्राणों की चिंता न करते हुए आवाज उठाई उन सभी सपनों को पीएम मोदी ने साकार किया है।
कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 और 33ए को समाप्त किया है। उधर, भावनी बालिका इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजेंद्र मौजूद रहे। उधर, रायपुर में भी भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र कटैट, पार्षद अनुप नौडियाल, उषा पाल मौजूद रहे। वहीं, धर्मपुर विधानसभा क्लेमेंटटाउन में भी डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को याद किया गया। इस मौके पर मंडल के प्रभारी गोविंद मोहन, पूनम मंमगई, जितेंद्र आदि मौजूद थे।