फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: निर्विरोध जीतने के बाद डॉ. कल्पना सैनी ने रितु खंडूरी से की मुलाकात, विधानसभा अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं

Fri, 03 Jun 2022 05:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डॉ. कल्पना सैनी ने आज विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की।
विज्ञापन
डॉ. कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद डॉ. कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दीं, साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

विज्ञापन


डॉ. कल्पना सैनी ने आज विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें