फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भिड़े दर्जनों लोग, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल के संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप भी एक अन्य अस्पताल के संचालक पर है। पुलिस ने दोनों ओर से (संचालकों की तहरीर पर) मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हेल्थकेयर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड नाम से कारगी चौक के पास एक अस्पताल है। इसका संचालन रोहित त्यागी करते हैं। उनका आरोप है कि गत 22 अगस्त को वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए घर चले गए थे। इस दरम्यान रात नौ से 10 बजे के बीच केशव अस्पताल (जीएमएस रोड) के संचालक शाह आलम अपने साथियों मोहित, शादाब, भूपेंद्र, जग्गू आदि के साथ उनके अस्पताल में आए। आरोप है कि वह उन्हें गालियां देने लगे, जिसकी सूचना उनके स्टाफ वालों ने रोहित को दी। कुछ देर बाद रोहित त्यागी भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि उनके आते ही शाह आलम ने साथियों संग रोहित पर हमला बोल दिया। इसमें रोहित व उनके स्टाफ वालों को चोट भी आई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शाह आलम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, शाह आलम का भी आरोप है कि वह हेल्थकेयर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में गए थे। वहां रोहित व उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि शाह आलम की शिकायत पर रोहित त्यागी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें