फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून क्राइम: एक लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति-सास और ननद नामजद

Mon, 02 Nov 2026 09:37 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

शादी के बाद भी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के आरोपों ने एक विवाहिता की मौत को गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां पिता की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज मृत्यु की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ननद की शादी के लिए एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान चली गई। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब उसके पति, सास और ननद को दहेज हत्या के आरोप में नामजद किया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आगरा के अछनेरा क्षेत्र के साधन निवासी महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रचना की शादी 22 अप्रैल 2024 को देहरादून निवासी संजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। एक बार प्रेस से उसका हाथ तक जला दिया गया था।

महेश के अनुसार, 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर रचना मायके आई थी। ससुराल लौटने के बाद उसने फोन पर बताया कि पति संजय अपनी बहन पूजा की शादी के लिए एक लाख रुपये मांग रहा है। पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई तो आरोप है कि पति, सास नीतू देवी और ननद पूजा ने रचना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

महेश ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पुलिस ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। वह देहरादून पहुंचे तो इससे पहले ही बेटी का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। पिता ने बेटी की मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर की रात पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें