फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक शान के साथ सुर मिलाएंगी दून की सोनिया

Tue, 09 Jun 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध पार्श्व गायक शान के साथ दून की सोनिया आनंद भी सुर मिलाते नजर आएंगी। दोनों ने बदरी फिल्म के लिए गाने गाए हैं। शान की आवाज मुंबई में उनके स्टूडियो में रिकॉर्ड की गई तो सोनिया की आवाज राजपुर रोड में रिकार्ड हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बदरी फिल्म की पूरी शूटिंग गढ़वाल मंडल में हुई है। वहीं इसमें अधिकतर किरदार भी उत्तराखंड के ही लिए गए हैं। फिल्म में हिमानी शिवपुरी और हेमंत पांडे ने भी काम किया है। अब फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग चल रही है।

सारेगामा की फाइनलिस्ट रहीं हैं सोनिया
जन्नत की राहों पर निकल पड़े गाना लड़के की आवाज में शान ने गाया है तो लड़की की आवाज सोनिया आनंद ने दी है। सोनिया ने बताया कि फिल्म में भक्ति श्रद्धा और सुमन गाना भी उन्होंने ही गाया है।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2002 में वह सारेगामापा के फाइनल तक पहुंच चुकी है। कई सम्मान भी उन्हें मिल चुके हैं। अब वह संगीत पर पीएचडी कर रही हैं और ‘संगीत एक अध्ययन’ किताब भी लिख रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें