देहरादून- हरिद्वार रेलखंड पर निर्माण कार्यों के चलते उत्तर रेलवे के निर्देश पर बुधवार को देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस को हरिद्वार से संचालित किया गया। हालांकि यात्रियों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए रेलवे ने देहरादून से विशेष ट्रेन चलाई। इसके बावजूद यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। वहीं देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रही।
डिप्टी स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद देहरादून- कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस, देहरादून- दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन देहरादून से किया गया। वहीं देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को भी सुबह देहरादून से ही रवाना किया गया।
बताया कि बृहस्पतिवार को सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति देहरादून से ही किया जाएगा। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को देहरादून के बजाय हरिद्वार से संचालित किया गया।